


वैश्य समाज के रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्त संग्रहित, रेडक्रॉस का विशेष सहयोग
कुरावर में वैश्य समाज की युवा इकाई द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 41 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैश्य महासम्मेलन म.प्र. के प्रदेश महामंत्री इंजी. बी.के. गुप्ता एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।
शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी उप शाखा नरसिंहगढ़ का विशेष सहयोग रहा।
रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव संजय शेखर शर्मा की प्रमुख भूमिका एवं समन्वय से आयोजन सफल रहा।
भारतीय रेडक्रास सोसायटी उप शाखा के अध्यक्ष एसडीएम श्री सुशील कुमार के निर्देशन में संपूर्ण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हुई।
रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित रूप से रक्त संग्रहित किया गया।
दानदाताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
आयोजकों ने भविष्य में भी रेडक्रॉस के सहयोग से ऐसे जनसेवा कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया।
