




पचमढ़ी की वादियों में रोमांच, सीख और सेवा का अद्भुत संगम !
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, म.प्र. राज्य शाखा भोपाल के तत्वावधान में 12 से 16 अप्रैल 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस एडवेंचर शिविर में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से आए लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस यादगार शिविर में प्रतिभागियों ने न केवल साहसिक गतिविधियों का अनुभव किया, बल्कि सेवा, सहयोग और नेतृत्व के महत्वपूर्ण गुण भी सीखे।
समापन समारोह में राज्य शाखा के जनरल सेक्रेटरी श्री रामेन्द्र सिंह द्वारा सभी छात्र-छात्राओं एवं काउंसलरों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
यह शिविर सभी प्रतिभागियों के लिए एक प्रेरणादायक और जीवनभर याद रहने वाला अनुभव रहा।
