• Home  
  • निःशुल्क कृत्रिम सहायक उपकरण वितरण शिविर
- OTHER DISTRICT ACTIVITIES

निःशुल्क कृत्रिम सहायक उपकरण वितरण शिविर

सिंगरौली। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में एनसीएल की सीएसआर के तहत निःशुल्क कृत्रिम सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर दिव्यांगजन भाइयो, बहनों को आवश्यक उपकरण वितरित किए। विधायक श्री मेश्राम ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी […]

सिंगरौली। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में एनसीएल की सीएसआर के तहत निःशुल्क कृत्रिम सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर दिव्यांगजन भाइयो, बहनों को आवश्यक उपकरण वितरित किए। विधायक श्री मेश्राम ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा इन सहायक उपकरणों के माध्यम से दिव्यांगजन के जीवन में सुविधा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ाने का सार्थक प्रयास किया गया

है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी चुनौतियाँ भले अलग हों लेकिन उनके सपने और क्षमताएँ किसी भी तरह कम नहीं हैं। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एसडी सिंह, सचिव डॉ. ओपी राय, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आरडी द्विवेदी, प्रबंध समिति सदस्य डॉ. डीके मिश्रा, भूपेन्द्र गर्ग बंटी, जीपी सिंह, डॉ. आरडी पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह, राजाराम केसरी, सीए मनोरमा शाहवाल, अभिलाष जैन, विवेक कुमार त्रिपाठी, मुकुल किशोर सहित सभी सेवायुक्त एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Indian Redcross Society

Serving humanity since 1920 in India.
Bhopal Branch
MP State Branch Red Cross Bhawan, Shivaji Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh-462016.

Open 24 Hours

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.