

आज सेवा दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी श्योपुर जिला शाखा द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर के बैठक कक्ष में क्षय रोग ग्रसित मरीजों को पोषण आहार किट का वितरण कर मरीजों को क्षय रोग की समझाइश दी गई, जिसमें करीब 10 क्षय रोगियों का एक्स-रे चैकअप कर पोषण किट व दवाइयां वितरण की गई। इसी क्रम में जिला कलेक्टर व अध्यक्ष सुश्री शीला दाहिमा जी, चेयरमैन एड.अमित सूद जी,सचिव श्री दिनेश राज दूबोलिया,उपाध्यक्ष श्री जुगल बंसल जी, कोषाध्यक्ष श्री राजेंद्र शर्मा जी,सदस्यद्वय श्री ओम राठौर जी,श्री मनोज सर्राफ जी,श्री गौरीशंकर मीणा जी,श्री प्रमोद गुप्ता जी,डाॅ.दीपज्ञान मीणा जी
10 नि:क्षय मित्र बनाए जो हर माह एक मरीज को पोषण किट देंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल जी,जिला प्रतिनिधि रेडक्रॉस श्री जिला सचिव श्री वीके सक्सेना जी,उपाध्यक्ष श्री जुगल बंसल जी,वरिष्ठ समाजसेवी व सदस्य श्री रामअवतार शर्मा जी,प्रेस क्लब के अध्यक्ष व प्रबंध समिति सदस्य श्री अखिल भदौरिया जी,जिला सचिव दिनेशराज दूबोलिया,प्रबंध समिति सदस्य श्री मनोज सर्राफ जी,श्री महावीर गुप्ता जी,श्री विष्णु बाल्मीकि जी सदस्यगण श्री अरूण ओसवाल जी श्री प्रमोद गुप्ता जी, मो.अशरफ ख्वाजा जी, श्री रिंकू मित्तल जी,श्री विप्लव शर्मा जी,श्री बूंदु खां जी आदि क्षय टीम श्री वीके शर्मा,श्री सुरेन्द्र वैष्णव,श्री यश दीक्षित,श्री सादिक मो.श्री मोहन श्रीवास्तव,श्रीमती रीना मीणा आदि ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।
