


उमरिया के सिंधी धर्मशाला में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी उमरिया और शैल्वी हॉस्पिटल जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य कर्मचारियों (ANM व CHO) का एक दिवसीय कैंसर प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ।ये कर्मचारी अब जिले में मुख, गला, लीवर और स्तन कैंसर के मरीजों की पहचान करेंगे। इन सभी मरीजों के इलाज के लिए आगामी 30 तारीख को जिला मुख्यालय अस्पताल उमरिया में महाशिविर का आयोजन किया जाएगा।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह जी, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल जी, सिंधी समाज अध्यक्ष शंभू लाल खट्टर जी, डॉ मुकुल तिवारी,डॉ संदीप सिंह जी रेडक्रॉस सभापति अखिलेश त्रिपाठी जी और जूनियर रेडक्रॉस म.प्र. समिति के चेयरमैन मानसिंह , जिला सचिव राकेश शर्मा जी उपस्थित रहे। शेल्बी हॉस्पिटल जबलपुर के सीईओ डॉक्टर अंकित जैन,जबलपुर से विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत जैन, डॉ. संजय जैन और डॉ. मालती भगत ने प्रशिक्षण दिया.
#highlightseveryone
#redcrosssociety
