• Home  
  • “कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर ) जागरूकता सप्ताह
- CPR EVENTS

“कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर ) जागरूकता सप्ताह

भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला  राजगढ़ के द्वारा दिनांक 13 से 17 अक्टूबर 2025 तक “कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर ) जागरूकता सप्ताह  मनाया जा रहा है इसी के अंतर्गत दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को  जनपद पंचायत परिसर में जनपद पंचायत कर्मचारी गण तहसील कर्मचारी गण, रोजगार सहायक एवं पंचायत सचिव गण के लिए सीपीआर प्रशिक्षण शिविर का […]

भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला  राजगढ़ के द्वारा दिनांक 13 से 17 अक्टूबर 2025 तक “कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर ) जागरूकता सप्ताह  मनाया जा रहा है इसी के अंतर्गत दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को  जनपद पंचायत परिसर में जनपद पंचायत कर्मचारी गण तहसील कर्मचारी गण, रोजगार सहायक एवं पंचायत सचिव गण के लिए सीपीआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया ।

प्रशिक्षण के अंतर्गत उपस्थित कर्मचारी गण को सीपीआर  के पूर्व की तैयारी एवं डमी के माध्यम से सीपीआर देने का तरीका शासकीय मेहताब अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर गौरव त्रिपाठी द्वारा बतलाया  गया । सीपीआर प्रशिक्षण में भारतीय रेडक्रास सोसायटी  के जिला सचिव संजय शेखर शर्मा द्वारा आपातकालीन स्थिति में पेशेंट को सीपीआर क्यों देना चाहिए एवं वर्तमान में 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सीपीआर प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी । इस अवसर  पर राजाराम वर्मा जनपद पंचायत इंस्पेक्टर एवं मांगीलाल दांगी जनपद नारेगा प्रभारी नरसिंगढ़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 200 कर्मचारी उपस्थित रहे |

Indian Redcross Society

Serving humanity since 1920 in India.
Bhopal Branch
MP State Branch Red Cross Bhawan, Shivaji Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh-462016.

Open 24 Hours

CONTACT US

For any enquires, contact us at

Contact: 0755-257255

Email Us: mpredcrossbhopal@gmail.com

MP REDCROSS BHOPAL  @2024. All Rights Reserved.